Punjab Board 8th Result 2024: पंजाब बोर्ड ने जारी कर दिया कक्षा 8वी का रिजल्ट, यहाँ से चेक करें

पंजाब बोर्ड 8वी रिजल्ट को आज आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाने वाला है। इस परिणाम को पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके पश्चात इस रिजल्ट को सभी 8वीं कक्षा के परीक्षार्थी चेक कर पाएंगे।

अपने परिणामों को जांचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और कुछ जरूरी क्रेडेंशियल आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी अपने परीक्षाफल के बारे में जानकारी अपने संबंधित विद्यालय से जाकर भी जान पाएंगे।

तो अगर आपने भी पंजाब बोर्ड से 8वीं की परीक्षा दी है तो अब आपका इंतजार बस कुछ ही घंटे का बचा है। दरअसल आज शाम को 4 बजे पीसीबी आठवीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार से पंजाब बोर्ड 8वी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Punjab Board 8th Result 2024

पंजाब बोर्ड 8वी रिजल्ट आज 30 अप्रैल 2024 को शाम के 4 बजे तक घोषित किया जाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि इस रिजल्ट को आप सब विद्यार्थी पंजाब बोर्ड की वेबसाइट पर जांच सकेंगे। यहां आपको बताते चलें कि अपने नतीजे की जांच करने हेतु आपको कुछ आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

इसके लिए आपको अपने रोल नंबर और नाम की जरूरत होगी और इसलिए आपको पहले से ही जरूरी लॉगिन विवरण को तैयार रखना चाहिए। इससे आपको यह लाभ होगा कि रिजल्ट के रिलीज होने के तुरंत बाद ही आप अपने परिणाम को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा चेक कर सकेंगे। इस प्रकार से आप पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे

लेकिन सब विद्यार्थियों को ओरिजिनल मार्कशीट अपने विद्यालय से ही प्राप्त होगी। बता दें कि पंजाब बोर्ड द्वारा आठवीं के नतीजे की घोषणा करने के बाद फिर सभी स्कूलों में छात्रों की मूल मार्कशीट भेज दी जाएगी। इसलिए ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूलों में जाकर अपने शिक्षक या फिर प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा।

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वी की परीक्षा

पीएसईबी यानी पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च 2024 से लेकर 27 मार्च 2024 तक करवाया था। इसके बाद से फिर सारे छात्र और छात्राएं जो इस आठवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे इन सबको अपने परिणाम के आने का इंतजार है।

तो अब सभी विद्यार्थियों का इंतजार बस कुछ ही घंटे का शेष बचा है क्योंकि आज रिजल्ट आने वाला है। इस परिणाम को आप अपने रोल नंबर और नाम जैसी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।

पिछले वर्ष का परिणाम

पिछले साल 2023 में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी थी। जानकारी के लिए बता दें की लड़कियों का जो पास प्रतिशत था वह 98.70% रहा था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.86% रहा था।‌ इस प्रकार से 98.01% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। तो अब देखना यह है कि आज 30 अप्रैल को जब शाम के 4 बजे पंजाब बोर्ड आठवीं के नतीजे बताएगा तो इसमें कितने विद्यार्थी पास हो पाएंगे।

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वी की मार्कशीट में दर्ज जानकारी

जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि पंजाब बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षाओं का नतीजा आज 30 अप्रैल 2024 को ऐलान किया जाने वाला है। जब रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा तो इसके पश्चात विद्यार्थी पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षाफल देखने के अलावा स्कोर बोर्ड भी चेक कर सकेंगे।

यहां आपको ध्यानपूर्वक अपने स्कोर बोर्ड में कुछ चीजों को चेक करना होगा जैसे कि छात्र का नाम, छात्र का रोल नंबर, छात्र के स्कूल का नाम, छात्र के जन्म की तारीख, विषयवार अंक, कुल मार्क, उत्तीर्ण होने की स्थिति एवं श्रेणी इत्यादि।

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

आज 30 अप्रैल शाम के 4 बजे पंजाब बोर्ड आठवीं का नतीजा आने वाला है। इस परीक्षाफल को छात्र निम्नलिखित तरीके के माध्यम से चेक कर सकते हैं :-

  • सर्वप्रथम विद्यार्थियों को पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको परिणाम चेक करने के लिए एक एक्टिव लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद फिर आपको अपना रोल नंबर अपना नाम और अन्य जरूरी क्रेडेंशियल को दर्ज कर देना है। ‌
  • इस प्रकार से पंजाब बोर्ड 8वी रिजल्ट आपके समक्ष खुलकर आ जाएगा।
  • आप अब अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं और साथ में अपनी मार्कशीट को भी डाउनलोड कर सकते हैं। ‌
  • मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए आपको डाउनलोड वाला बटन दबा देना है और इसके पश्चात आप इसे अपने पास संभाल कर रख सकते हैं।
  • अगर आपकी मार्कशीट में कोई भी जानकारी गलत दर्ज कर दी गई है तो इसके लिए आपको अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।

पंजाब बोर्ड 8वी रिजल्ट का परिणाम आज रिलीज कर दिया जाएगा इसके बाद सभी विद्यार्थियों का इंतजार भी समाप्त हो जाएगा। इस परीक्षाफल को छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और साथ में डाउनलोड भी कर पाएंगे। रिजल्ट को डाउनलोड करने का पूरा तरीका हमने आपको समझा दिया है और इसलिए आप अपने पंजाब बोर्ड के आठवीं कक्षा के नतीजे जारी होने के बाद आसानी के साथ देख सकेंगे।

Leave a Comment

Join Whatsapp