Kendriya Vidyalaya Admission Apply: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए यहाँ से फॉर्म भरें

केंद्रीय विद्यालय ऐसे विद्यालय हैं जिनके अंतर्गत जो विद्यार्थी दाखिला प्राप्त करते हैं उनके लिए विशेष तौर पर सरकारी आरक्षण में मुख्य शैक्षिक पाठ्यक्रम के जरिए शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। केंद्रीय विद्यालय अन्य स्कूलों की तुलना में टॉप पर आने वाले स्कूलों की लिस्ट में है जिनमें से हर विद्यार्थी जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है वे भविष्य में अपने लिए एक अच्छा मुकाम हासिल कर पाते हैं।

सभी माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे एक अच्छे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर सके तथा उनका नाम रोशन कर सके ऐसे में उनकी पहली पसंद केंद्रीय विद्यालय ही है। केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत देश के विशिष्ट शिक्षकों को चयनित किया जाता है जिनके आरक्षण में विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में प्रोत्साहन दिया जाता है। केंद्रीय विद्यालय के जारी कक्षा एक के विद्यार्थियों से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाता है।

हर वर्ष देश के प्रत्येक राज्यों में स्थापित किए गए केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत रिक्त सीटों के हिसाब से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का चयन प्रवेश हेतु किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय में चयन हेतु कोई विशेष परीक्षा नहीं देनी होती है बल्कि उनका चयन रजिस्ट्रेशन के आधार पर किया जाता है।

Kendriya Vidyalaya Admission Apply

प्रतिवर्ष की तरह 2024 में भी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश का कार्य किया जाने वाला है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय के द्वारा मेरिट के आधार पर चयनित किया गया है। सभी विद्यार्थियों के एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से सबमिट किए जायेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा विद्यार्थियों की चयनित सूची को प्रत्येक राज्य में कई भागों में जारी किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत देश में जितने भी केंद्रीय विद्यालय है उन सभी विद्यालय में खाली सीटों के हिसाब से विद्यार्थियों का एडमिशन हेतु चयन किया जाता है तथा 2024 में खाली की गई जब तक पूरी सीटे बुक नहीं हो जाती तब तक सूची के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए चयनित किया जाएगा। आपने जिस भी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन किया है उसकी सिलेक्शन लिस्ट में अपना नाम चेक करने के बाद एडमिशन कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली के प्रवेश के लिए आवेदन

जो अभिभावक केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश कक्षा 1 से करवाना चाहते हैं उनके लिए बतादे की कक्षा पहली के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ करवा दी गई है जिसके तहत सभी अभिभावक निश्चित तिथि के दौरान अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच पूरे करवाए जाने वाले हैं।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन करने के लिए एडमिशन फॉर्म के साथ-साथ विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जरूरी होते हैं क्योंकि इन्हीं के आधार पर उनकी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो पाती है। विद्यार्थियों के लिए एडमिशन फॉर्म के साथ अपने आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे जिसकी जानकारी प्राप्त करना उन्हें आवश्यक है।

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • अगर माता-पिता सरकारी पद पर है तो इसका प्रमाण पत्र इत्यादि।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की जानकारी

केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत देश भर के विद्यार्थियों के लिए एडमिशन कक्षा 1 से लेकर 11वीं तक दिए जाते हैं जिसके अंतर्गत सभी कक्षाओं में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की आयु सीमा भी आवश्यक होती है। मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय के तहत कक्षा पहली, छठवीं ,नवमी एवं 11वीं इत्यादि के लिए विद्यार्थियों को एडमिशन दिए जाते हैं। इन निर्धारित कक्षा के हिसाब से विद्यार्थी की आयु सीमा भी पृथक होती है।

जो विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय की कक्षा पहली में एडमिशन लेते हैं उनकी आयु 6 वर्ष से लेकर 8 वर्ष के मध्य की होनी आवश्यक होती है। इसी के साथ जो विद्यार्थी कक्षा छठवीं में एडमिशन लेने के लिए चयनित किए जाते हैं उनकी आयु 12 से 14 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है इसी प्रकार अन्य कक्षाओं के लिए आयु को आवंटित किया गया है। एडमिशन संबंधित अन्य जानकारी केवीएस के पोर्टल पर मिल सकती है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे?

  • केंद्रीय विद्यालय में अपना एडमिशन ऑनलाइन जमा करने के लिए आपको केवीएस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको एडमिशन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक दी जाएगी उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रदर्शित पेज में मांगी गई मुख्य जानकारी को एंटर करना होगा।
  • अब आगे बढ़े एवं अपने महत्वपूर्ण जानकारी के साथ अगले पेज पर लॉगिन करें तथा आपके सामने ऐडमिशन फार्म प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिशन फॉर्म में विद्यार्थी की संबंधित जानकारी को दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
  • इसके बाद एडमिशन से संबंधित मुख्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
  • प्रक्रिया पूरी की जाने के बाद अपना ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म सबमिट कर दे।

सभी अभिभावकों के लिए अपने बच्चों का एडमिशन करवाने से पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन की नियम एवं शर्तों की महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर लेना आवश्यक है ताकि उनके लिए एडमिशन फॉर्म करने में कोई परेशानी ना हो। अगर विद्यार्थी पहली कक्षा के अलावा केंद्रीय विद्यालय में अन्य कक्षाओं में एडमिशन लेता है तो उसके लिए उसकी पिछली कक्षाओं की शैक्षिक स्थिति पर भी एडमिशन निर्धारित किया जाएगा।

Leave a Comment

Join Whatsapp